फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Transport department pensioners are being discriminated against in pension distribution: Ashok

पेंशन वितरण में परिवहन विभाग के पेंशनरों से हो रहा भेदभाव : अशोक

Sat, 17 Jan 2026 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Jan 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
Transport department pensioners are being discriminated against in pension distribution: Ashok
पालमपुर (कांगड़ा)। परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की बैठक शुक्रवार को पालमपुर में इकाई अध्यक्ष अशोक सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पेंशन वितरण में किए जा रहे भेदभाव और पिछले कई वर्षों से लंबित वित्तीय लाभों को लेकर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य प्रदेश सलाहकार बलरामपुरी, जिला महामंत्री मधुसूदन शर्मा तथा रमेश रैना, कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह व पालमपुर इकाई के सचिव दलजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि 14 जनवरी को केवल 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को ही पेंशन जारी की गई, जबकि 65 वर्ष से कम आयु वाले पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया। मंच ने सरकार की इस कार्यप्रणाली को बंदर-बांट करार देते हुए मांग की कि हर माह की पहली तारीख को सभी पेंशनरों को एक साथ पेंशन दी जाए।
विज्ञापन

पेंशनरों ने मांग की कि वर्ष 2016 से लटके हुए बकाया एरियर का तुरंत भुगतान किया जाए। पिछले तीन वर्षों से लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी जल्द की जाए। आयु सीमा का भेदभाव खत्म कर सभी को समय पर पेंशन दी जाए। बैठक में बृजपाल सिंह, अंबिका प्रसाद, देशराज, सुभाष राणा, प्रकाश चंद्र, पूर्ण चंद, कुलदीप चंद, भूमि चंद, बिहारी लाल आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed