फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trains from Baijnath to Pathankot should be restored by 15th: Vishwakarma

बैजनाथ से पठानकोट तक रेल गाड़ियां 15 तक हों बहाल : विश्वकर्मा

Sat, 06 Dec 2025 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trains from Baijnath to Pathankot should be restored by 15th: Vishwakarma
बरियाल (कांगड़ा)। यदि रेलवे विभाग ने 15 दिसंबर तक बैजनाथ से पठानकोट तक रेल गाड़ियां बहाल नहीं कीं तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। रेलवे विभाग की कार्यकुशलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन वर्ष में रेलवे एक पुल का निर्माण नहीं कर सका और ज्वालामुखी रोड से कांगड़ा के बीच का एक किलोमीटर का ट्रैक की भी चार वर्षों में मरम्मत नहीं कर पाया। यह बात शुक्रवार को भारत जोड़ो एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1973 में पौंग डेम की वजह से जवाली से गुलेर तक का 35 किलोमीटर ट्रैक उखाड़ा भी गया और कांग्रेस की सरकार ने ढाई वर्ष में ही कई पुल और 35 किलोमीटर नया ट्रैक बिछा दिया और ट्रेनें बहाल कीं। केंद्र की भाजपा सरकार चार वर्ष में न तो पुल न और न ही एक किलोमीटर का ट्रैक जो क्षतिग्रस्त हुआ, उसे भी ठीक करवा सकी है। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से वह हर गांव में जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे बताएंगे। 25 दिसंबर को जंतर-मंत्र दिल्ली में प्रदर्शन कर ज्ञापन पीएमओ को देंगे और रेलवे बोर्ड कार्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed