फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic jam situation continued throughout the day in tourist city

Kangra News: पर्यटन नगरी में दिन भर बनी रही जाम की स्थिति

Fri, 26 Dec 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 26 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam situation continued throughout the day in tourist city
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में लगा जाम। 
धर्मशाला। पर्यटन नगरी में वीरवार को दिन भर जाम की स्थिति बनती रही। मैक्लोडगंज के अलावा धर्मशाला में भी वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगती रहीं और वाहन रेंगते हुए गुजरे। वीरवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य पर पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों का भी मैक्लोडगंज रुख करने के चलते भारी संख्या में वाहनों के पहुंचने के चलते यह स्थिति बनी। इससे मैक्लोडगंज के मुख्य चौक सहित भागसूनाग, कैंट रोड और धर्मशाला में कोतवाली बाजार से लेकर पुलिस थाना तक कुछ-कुछ समय तक वाहनों की लाइनेें लगती रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बाईपास और खड़ा डंडा रोड क्षतिग्रस्त होने के चलते मैक्लोडगंज के लिए कोतवाली बाजार से कैंट रोड होते हुए वाहनों की आवाजाही हो रही है। इस रोड पर भी कुछ स्थानों पर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने और कोतवाली बाजार और मैक्लोडगंज में संकरी सड़कों के चलते दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से संबंधित थानों के पुलिस जवानों को यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। वहीं क्रिसमस के उपलक्ष्य पर होटलों में भी करीब 55 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
विज्ञापन

उधर, होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि क्षेत्र की मुख्य सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के चलते पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। वीरवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य पर मैक्लोडगंज में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed