{"_id":"6a271db1b38d57033909cf20","slug":"tourists-upset-due-to-lack-of-facilities-on-triund-track-kangra-news-c-95-1-kng1037-238387-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: त्रियूंड ट्रैक पर सुविधाओं के अभाव में पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: त्रियूंड ट्रैक पर सुविधाओं के अभाव में पर्यटक परेशान
Tue, 09 Jun 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। विश्व प्रसिद्ध त्रियूंड ट्रैक पर पहुंचने वाले पर्यटकों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर नाराजगी जताई है। पर्यटकों का आरोप है कि ट्रैकिंग मार्ग और कैंपिंग के लिए 100 रुपये से 550 रुपये तक शुल्क वसूला जा रहा है लेकिन इसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रहीं।
पर्यटक राजबंश, पुष्पिंद्र, अक्षिता, कनिका और गुरप्रीत कौर सहित अन्य लोगों का कहना है कि त्रियूंड जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर पर्याप्त शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। महिला पर्यटकों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटकों ने बताया कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग शुल्क वसूल रहे हैं तो ट्रैकिंग मार्ग पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, कूड़ेदान, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा कर्मियों जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करानी चाहिए। यह भी आरोप लगाया कि त्रियूंड में खाने-पीने की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान सामान्य बाजार दरों की तुलना में कई गुना अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग से मांग की है कि त्रियूंड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
वन मंडल धर्मशाला के संरक्षक बासू कौशल ने कहा कि कुछ पर्यटकों की ओर से सुविधाओं की कमी को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। विभाग को इस संबंध में अभी कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। यदि इस बारे में जानकारी प्राप्त होती है तो मामले पर विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।