फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   tourists arriving in kangra

पाबंदियां हटने के बाद प्रदेश में बढ़ी पर्यटकों की आमद

Tue, 15 Jun 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
tourists arriving in kangra
कंडवाल (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट में छूट देने का लाभ बाहरी राज्यों के पर्यटकों ने हिमाचल की वादियों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। सोमवार को गर्मी से राहत पाने के लिए बाहरी राज्यों ने पर्यटकों ने इसका खूब लाभ उठाया। अमर उजाला कंडवाल की टीम ने जब कंडवाल बैरियर का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया तो पाया कि पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी- कतारें प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परमिशन के इंतजार में खड़ी हैं। वहीं सूत्रों अनुसार हिमाचल प्रदेश में देर शाम तक 300 के करीब गाड़ियों ने प्रवेश किया। वहीं पिछले एक सप्ताह में 2000 हजार के करीब पर्यटक वाहनों ने प्रदेश में प्रवेश किया है। इस संदर्भ में जब एसडीएम नूरपुर सुरिंदर ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के ई पास ही चेक किए जा रहे हैं। उन्हें अब टेस्ट रिपोर्ट साथ लाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल काबू में है। हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं डीएसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने भदरोया और कंडवाल में पुलिस नाके लगाए हुए हैं। बाहरी राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के पंजीकरण और ई पास की जांच की जा रही है। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट की ओर से भी जसूर से हिमाचल के विभिन्न स्थानों के लिए बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। इसका आम जनता की ओर से लाभ उठाया जा रहा है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय प्रबंधक पठानकोट राजिंदर पठानिया ने बताया कि क्षेत्र के फिलहाल 19 लंबे और लोकल रूटों पर बसों का परिचालन आरेभ किया गया है। वहीं बसों में यात्रियों की उपलब्धता और आय की बढ़ोतरी होने पर अन्य रूटों का परिचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed