फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourist city buzzed with tourists during the weekend

Kangra News: वीकेंड में सैलानियों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी

Sat, 30 Mar 2024 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tourist city buzzed with tourists during the weekend
धर्मशाला। वीकेंड ने धर्मशाला और मैक्लोडगंज के पर्यटन कारोबार में रफ्तार ला दी है। गार्मियां के आते ही पर्यटकों की भीड़ धर्मशाला में देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सैलानियों की भीड़ ने आने वाले दिनों में भी अच्छे पर्यटन कारोबार की उम्मीद बांध दी है।
विज्ञापन

पर्यटकों की बात करें तो फिलहाल चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लोग यहां आए हैं। इसके अलावा बाहरी देश से भी पर्यटकों ने धर्मशाला का रुख किया है। इस वीकेंड में लगभग 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी होटल कारोबार में देखी गई है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सैलानियों ने पर्यटन कारोबार में नई जान फूंक रही है। धर्मशाला के अलग-अलग पर्यटन स्थल में पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है। शुक्रवार को छुट्टी के दिन मैक्लोडगंज की सड़कों में कई स्थानीय लोग भी सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी बांवा ने बताया कि इस वीकेंड में धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों की ऑक्यूपेंसी लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी समय में होटल कारोबार में मुनाफे की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed