फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three injured in collision between two bikes in Kholi

Kangra News: खोली में दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Sun, 22 Sep 2024 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision between two bikes in Kholi
खोली में बाइकों की आपसी टक्कर का फोटो।
धर्मशाला। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग खोली के पास दाे बाइकाें की टक्कर हाे गई। दुर्घटना में एक बच्चा और दाे लाेग मामूली घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस की ओर से उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा ले जाया गया, जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कांगड़ा के तहत पड़ते मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग खोली के पास दाे बाइकाें की आपस में टक्कर हाे गई, जिसमें एक बच्चा और दाे लाेग मामूली रूप से घायल हुए हैं। एक बाइक कांगड़ा से नगराेटा की तरफ जा रही थी और दूसरी नगराेटा से कांगड़ा के पास आ रही थी। एक व्यक्ति खाेली में अपनी बाइक काे माेड़ने लगा ताे अचानक से दूसरी उसके साथ टकरा गई। तीनाें घायलाें काे उपचार के लिए टांडा ले जाया गया, जहां पर उपचार के बाद घायल विशाल निवासी रजियाणा, प्रीतम निवासी खाेली, यूवीन निवासी खाेली काे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। माैके पर पहुंचे आईओ रजनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed