फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three candidates are in the race for the post of women reserved president.

Kangra News: नगर परिषद ज्वालामुखी... महिला आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार रेस में

Tue, 19 May 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three candidates are in the race for the post of women reserved president.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने नौ में से सात वार्डों पर कब्जा जमाया है। चूंकि इस बार अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में कांग्रेसी खेमे से जीतकर आईं तीन महिला पार्षदों के बीच पद के लिए मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की दौड़ में विधायक संजय रतन के गृह वार्ड नंबर-1 से जीतने वाली सोम किरण का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके पति ज्ञानेश्वर दत्त शर्मा को विधायक संजय रतन का करीबी माना जाता है। इससे क्षेत्र की जनता उनके नाम पर लगभग मुहर मानकर चल रही है। इनके अलावा वार्ड नंबर-4 से दीप्ति शर्मा और वार्ड नंबर-6 से सुमन शर्मा भी चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद की कतार में शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद को लेकर भी कई विजेताओं की दावेदारी से मुकाबला रोचक हो गया है। पूर्व नप अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र सुमेश कौशिक वार्ड नंबर-2 से निर्विरोध चुनकर आए हैं। उन्हें विधायक का दायां हाथ माना जाता है। इसके अलावा बस अड्डा क्षेत्र के बहुचर्चित वार्ड नंबर-5 से जीत दर्ज करने वाले नीरज शर्मा और बोहन क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 से विजेता पवन गोस्वामी भी उपाध्यक्ष पद की दौड़ में माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, अंतिम फैसला पूरी तरह से विधायक संजय रतन के पाले में है और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने दोनों शीर्ष पदों का निर्णय उन पर ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed