फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Those who do not do the RCI course can also become special educators

Kangra News: आरसीआई का कोर्स न करने वाले भी बन सकेंगे स्पेशल एजुकेटर

Tue, 06 May 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Those who do not do the RCI course can also become special educators
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीई) का छह माह का प्रशिक्षण हासिल न करने वाले अभ्यर्थी भी अब स्पेशल एजुकेटर बन सकेंगे।
शिक्षा बोर्ड ने स्पेशल एजुकेटर की अध्यापक पात्रता परीक्षा के पहले मांगे गए आवेदनों के लिए रखी शर्तों में संशोधित किया है। अब स्पेशल एजुकेटर टेट के लिए पात्र अभ्यर्थी 7 से 6 मई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जून में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करने जा रहा है। इस बार पहली बार विशेष शिक्षकों के लिए भी टेट का आयोजन होगा, जिसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने अप्रैल से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से मांगे गए इन आवेदनों में भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) से समावेशी शिक्षा में क्रॉस डिसेबिलिटी क्षेत्र में शिक्षण का जेबीटी और बीएड के साथ छह महीने का प्रशिक्षण मांगा था लेकिन बोर्ड प्रबंधन के ध्यान में आया है कि आरसीआई पिछले कुछ वर्षों से इस प्रशिक्षण को आयोजित नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते अभ्यर्थी इस विशेष शिक्षक टेट-2025 के लिए उपस्थित होने की एक शर्त को पूरा नहीं कर पा रहे थे। परिणामस्वरूप, कुछ उम्मीदवार उपरोक्त शिक्षक पात्रता परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। इसके चलते बोर्ड प्रबंधन ने अब छह माह के प्रशिक्षण की शर्त को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed