{"_id":"65dcec8ac5408014190d9506","slug":"thieves-took-away-mid-day-meal-ration-and-utensils-from-mataur-school-kangra-news-c-95-1-kng1003-126940-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मटौर स्कूल से मिड-डे मील का राशन और बर्तन ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मटौर स्कूल से मिड-डे मील का राशन और बर्तन ले उड़े चोर
Tue, 27 Feb 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
मटौर (कांगड़ा )। ग्राम पंचायत मटौर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बल्ला मटौर में चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार और रविवार को दो दिन की छुट्टी के बाद जब स्कूल में मिड-डे मील खाना बनाने बाली वर्कर पहुंची तो विद्यालय का ताला टूटा हुआ था। यह देख इसकी सूचना मिड डे मील वर्कर विद्यालय के अध्यापक को सूचना दी।
विद्यालय से एक सिलिंडर, तीन कुक्कर, एक कड़ाही और राशन चोरी हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस थाना कांगड़ा में दी है। सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह और उपप्रधान संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। कांगड़ा पुलिस थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर कांगड़ा पुलिस थाना से पुलिस जांच अधिकारी इस चोरी की घटना की जांच के लिए मौके के लिए रवाना हुए हैं। थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि पुलिस इस चोरी के मामले की छानबीन कर रही है।