{"_id":"67ab96771ec9a5bcfb02e890","slug":"there-will-be-two-cultural-evenings-in-the-district-level-holi-festival-kangra-news-c-95-1-ssml1021-165080-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिला स्तरीय होली उत्सव में होंगी दो सांस्कृतिक संध्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिला स्तरीय होली उत्सव में होंगी दो सांस्कृतिक संध्याएं
Tue, 11 Feb 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जिला स्तरीय होली उत्सव जयसिंहपुर के आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्सव को अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए दो सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। जिला स्तरीय होली उत्सव का आयोजन ऐतिहासिक चौगान मैदान जयसिंहपुर में किया जाता है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए की होली उत्सव लोगों की आस्था का उत्सव है और इसका आयोजन जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाए। होली मेले को सहेजना और संजोय रखना हम सभी की जिम्मेवारी है।
उन्होंने कहा कि होली हम सभी का उत्सव है और उत्सव के सफल आयोजन के लिए सबका सहयोग जरूरी है। बैठक में एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी बताई। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष होली उत्सव के लिए करीब 10.71 लाख रुपये की आय हुई थी। बैठक में जसवंत डढवाल, डीएसपी अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा और सुरजीत कुमार और तहसीलदार अभिषेक भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।