{"_id":"68127af788cba86dba07f947","slug":"there-was-excitement-in-the-markets-on-akshaya-tritiya-people-did-shopping-kangra-news-c-95-1-ssml1020-175331-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अक्षय तृतीया पर बाजारों में दिखी रौनक, लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अक्षय तृतीया पर बाजारों में दिखी रौनक, लोगों ने की खरीदारी
Thu, 01 May 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 01 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
आभूषण विक्रेता राजन
बाजारों में अच्छा कारोबार होने से व्यापारी हुए खुश, बोले- 20 से 30 फीसदी बढ़ा व्यापार
संवद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब/धर्मशाला। अक्षय तृतीया पर जिला के बाजारों में रौनक देखी गई। दिनभर बाजाराें में लोग खरीदारी करते नजर आए। वहीं, बाजारों में अच्छा कारोबार होने से व्यापारी काफी खुश दिखे।
हालांकि, सोने के दाम बढ़ने से इसकी बिक्री में थोड़ी कमी देखी गई है, लेकिन अक्षय तृतीया का लोगों में खासा उत्साह रहा। इस दौरान सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसी धारणा के चलते काफी लोग अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को काफी महत्व देते हैं, परंतु जिला के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों की मानें तो इस बार आभूषण खरीदारी को लेकर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है।
राजा का तालाब के आभूषण विक्रेता जसमेर चंदेल का कहना है कि यूं तो शादियों का सीजन चल रहा है। ग्राहक शादियों के लिए आभूषण की खरीदारी करने के लिए बाजार का रुख कर ही रहे हैं, जिससे बाजार में मंदी वाली कोई बात नहीं है। अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदने की धारणा के चलते ग्राहक बाजार में आवाजाही कर रहे हैं। अक्षय तृतीया पर व्यापार में कुछ हद बढ़ोतरी भी हुई है।
विज्ञापन
आभूषण विक्रेता राजन का कहना है कि अक्षय तृतीया पर इस बार आभूषण बाजार में हल्की सी चहल पहल रही है। धारणा को ध्यान में रखते हुए कुछ ग्राहकों ने सोने के आभूषण की खरीददारी की है। कुल मिलाकर अक्षय तृतीया पर व्यापार अच्छा रहा है। शादियों का सीजन चल रहा है और अक्षय तृतीया को बीस से तीस फीसदी व्यापार बढ़ा है।
धर्मशाला के ज्वेलर राजेश वर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया पर बाजारों में थोड़ी रौनक देखी गई है। वहीं, लोगों ने आभूषणों के अलावा बर्तन सहित अन्य चीजों की भी खरीदारी की है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने पहले शादियों के लिए एडवांस में बुकिंग करवाई थी और आज कई लोग आभूषण लेकर गए हैं।