फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Theft in Sansar Chand Museum, 30 precious stones including Maharaja's silver sandals stolen

Kangra: संसार चंद म्यूजियम में चोरी, महाराजा के चांदी के खड़ाऊ सहित 30 कीमती नग चुराए

Tue, 18 Feb 2025 01:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2025 01:47 PM IST
सार

 कांगड़ा किले के साथ सटे महाराजा संसार चंद म्यूजियम में चोरी हो गई। चोर महाराजा के चांदी के खड़ाऊ सहित 30 कीमती नग चुराकर ले गए। 

विज्ञापन
Theft in Sansar Chand Museum, 30 precious stones including Maharaja's silver sandals stolen
संसार चंद म्यूजियम में चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा किले के साथ सटे महाराजा संसार चंद म्यूजियम में चोरी हो गई। चोर महाराजा के चांदी के खड़ाऊ सहित 30 कीमती नग चुराकर ले गए। चोरों ने म्यूजियम का वेटिंलेटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी के पुत्र ऐश्वर्य कटोच म्यूजियम की देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किले से सटे म्यूजियम के भीतर सोमवार देर रात चोरों ने एग्जॉस्ट फैन को निकालकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक चुराए गए सामान की कीमत का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed