Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Meeting with the action committee at Ghatta toll plaza on the 14th

Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा पर संघर्ष समिति से बैठक 14 को

Wed, 11 Nov 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Meeting with the action committee at Ghatta toll plaza on the 14th
धर्मशाला। घट्टा टोल प्लाजा पर 14 नवंबर को अहम फैसला हो सकता है। टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने इस मुद्दे पर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्धाज, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उच्चाधिकारी और एसडीएम कांगड़ा मौजूद रहेंगे। इस दौरान टोल प्लाजा को वर्तमान स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति का कहना है कि घट्टा टोल प्लाजा को गलत स्थान पर स्थापित किया गया है। इसके कारण आसपास की करीब नौ पंचायतों के लोगों को रोजाना आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए इस मार्ग से बार-बार गुजरते हैं और उन्हें हर बार टोल शुल्क चुकाना पड़ता है। समिति की एक ही मांग है कि टोल प्लाजा को मौजूदा स्थान से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए। अब 14 नवंबर को होने वाली बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने स्थानीय लोगों की समस्याएं रखी जाएंगी। बैठक में होने वाले निर्णय पर क्षेत्र की नौ पंचायतों के लोगों की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि घट्टा टोल प्लाजा पर स्थित शौचालयों की हालत दयनीय बनी हुई है। यहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। इसे सुधारा जाए।


क्या कहते हैं स्थानीय विधायक
जब स्थानीय लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था, तो वहां पर एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग, सांसद राजीव भारद्धाज और मैं स्वयं मौके पर था, उस समय लोगों की मांग को एनएचएआई और केंद्र सरकार के समक्ष सांसद ने रखा था। टोल के दामों को कम कराया गया है। स्थानीय लोगों के लिए सस्ती दरों पर वार्षिक पास उपलब्ध करवा दिया है। लोगों मांग है कि टोल प्लाजा को यहां से हटाया जाए, इसको लेकर 14 नवंबर को बैठक एसडीएम कांगड़ा की अध्यक्षता में होगी। अगर टोल प्लाजा तय नियमों के आधार पर पाया जाता है, तो लोगों की मांग नाजायाज है। लोगों का मांग जायज पाई जाती है कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पवन काजल, विधायक कांगड़ा

---स्थानीय जनता के आग्रह पर मैंने दिल्ली में केंद्र सरकार से बात करके की थी। उस दौरान उन्होंने लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए एक वर्ष के लिए 1500 रुपये में पास की सुविधा दी गई है। बाकी संघर्ष समिति की बैठक कब है, इस बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है।
- राजीव भारद्वाज, लोकसभा सांसद कांगड़ा-चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article