फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The work of parking under construction near the bus stand will gain pace

Kangra News: बस अड्डा के पास निर्माणाधीन पार्किंग का काम पकड़ेगा रफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
The work of parking under construction near the bus stand will gain pace
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अंतर्गत कोतवाली में बस अड्डा के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सीईओ जफर इकबाल ने निर्माण कार्य देख रही कंपनी के एमडी को यहां बुलाकर उसने साथ बैठक की। बैठक में कंपनी के एमडी को कार्य में रफ्तार लाने और समय पर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी धर्मशाला प्रबंधन को अपने कार्य पूरे करने के लिए 31 मार्च, 2025 तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

यह अधिक समय स्मार्ट सिटी प्रबंधन को तीसरी बार दिया गया है। 31 मार्च से पहले स्मार्ट सिटी प्रबंधन को अपने सारे कार्य पूरे करने होंगे। इसमें बस अड्डा के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग भी शामिल है। 8,633 स्कवेयर मीटर एरिया में इस बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एक बेसमैंट, छह मंजिलें और एक ओपन छत रहेगी। इस पार्किंग का निर्माण 23.55 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। पार्किंग में 302 चार पहिया वाहनों और 125 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इससे शहर में पार्किंग की समस्या से मुक्ति मिलेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को भी अपने वाहन खड़े करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दिसंबर, 2021 में पार्किंग का टेंडर हो गया था और जून, 2023 के अंत तक कार्य को पूरा किया जाना था, लेकिन ढ़ाई साल से अधिक का समय हो गया है और पार्किंग का काम अभी 30 फीसदी भी नहीं हो पाया है। मगर अब 31 मार्च, 2025 से पहले पार्किंग को पूरा तैयार करना पड़ेगा। इसके लिए निर्माण कर रही कंपनी को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में भारी बरसात के दौरान पहाड़ी का मलबा पार्किंग में आने के कारण काम काफी समय के लिए बंद रखा था। इस वजह से भी निर्माण कार्य में देरी हुई थी। अब बरसात में फिर पहाड़ी धीरे-धीरे धंस रही है। जिससे निर्माणाधीन पार्किंग को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धर्मशाला बस अड्डा के पास बन रही बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कर रही कंपनी के एमडी को यहां बुलाकर उनके साथ बैठक की गई है। बैठक में उन्हें समय पर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अब काम में तेजी आएगी और समय पर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- जफर इकबाल, सीईओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed