फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The traditional Ichhi fair is on the verge of extinction.

Kangra News: ईच्छी का पारंपरिक मेला खत्म होने की कगार पर

Fri, 13 Mar 2026 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Mar 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
The traditional Ichhi fair is on the verge of extinction.
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा विधानसभा की ईच्छी पंचायत में 7-8 अप्रैल को होने वाला दो दिवसीय पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मेला अपनी पहचान खोता जा रहा है। मेले की रौनक अब सिर्फ पांच-सात दुकानों तक ही सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

पहले मेले में काफी रौनक रहती थी, लेकिन अब न तो दुकानें हैं और न चहल-पहल। मेले में न तो झूले लगाए जाते हैं और न ही मौत का कुआं लगाया जाता है। करीब पांच साल पहले तक यहां का मेला ऐतिहासिक हुआ करता था। इसमें नामी-गिरामी पहलवान आते थे। खास कर झूले आकर्षण का केंद्र रहते थे।
विज्ञापन

लोग इस मेले में मिट्टी से बने मटके खरीदने आते थे। ईच्छी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि दूर-दूर से लोग मेले से खरीदारी करते थे। सूरज, विकाश, अश्वनी, मदन, रोहित, राजेश कुमार मोंगरा, अंकु, अमित, नीरज, संदीप अरविंदर, राजीव ,केशव ,सुशील ने प्रशासन से मांग की है कि इस मेले को सभी के सहयोग से दोबारा से शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed