{"_id":"67f11a1f0bf3a8127d038a28","slug":"the-scooter-collided-with-the-suddenly-opened-car-door-the-young-man-died-kangra-news-c-95-1-kng1004-171974-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अचानक खुले गाड़ी के दरवाजे से जा टकराई स्कूटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अचानक खुले गाड़ी के दरवाजे से जा टकराई स्कूटी, युवक की मौत
Sun, 06 Apr 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 06 Apr 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी-देहरा रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शादीद अली पुत्र नजीर दीन, निवासी हड़सर (जवाली) के रूप में हुई है। वह खौला स्थित अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ज्वालामुखी को सूचना मिली कि ट्रक यूनियन पेट्रोल पंप के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। इसके बाद थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक स्कूटी पर सवार होकर ज्वालामुखी से कॉलेज की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में से अचानक किसी ने दरवाजा खोल दिया, जिससे स्कूटी सीधे उस दरवाजे से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक औंधे मुंह सड़क पर गिरा और बेहोश हो गया।
घायल को तत्काल नजदीकी ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतिंद्र वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।