फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The rain has stopped but the havoc continues, 37 houses destroyed in 24 hours

Kangra News: बारिश थमी पर कहर जारी, 24 घंटे में 37 घर जमींदोज

Sun, 07 Sep 2025 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Sep 2025 07:45 AM IST
विज्ञापन
The rain has stopped but the havoc continues, 37 houses destroyed in 24 hours
पपलाह पंचायत के पंजलेहड़ गांव में गिरा मकान -संवाद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लगातार हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। हालांकि पिछले दो दिन से बारिश थमी हुई है, लेकिन तबाही का सिलसिला अब भी थमा नहीं है। पिछले 24 घंटों में ही जिलेभर में 37 कच्चे और पक्के मकान जमींदोज हो गए। वहीं 16 पक्के घरों, 58 कच्चे मकानों, 84 गोशालाओं, 6 रसोईघरों और एक दुकान को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

प्रारंभिक आकलन के अनुसार अब तक लगभग 101.35 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शाहपुर उपमंडल में 2 कच्चे घर और 3 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। पालमपुर में एक मकान जमींदोज और 4 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। बैजनाथ और धर्मशाला में दो-दो मकान ढहे, जबकि गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। ज्वालामुखी में 2 मकान जमींदोज और 18 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन

देहरा उपमंडल में सबसे अधिक असर देखा गया, यहां 4 कच्चे मकान जमींदोज हुए और 2 रसोईघर, 9 मकान तथा 9 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं। धीरा क्षेत्र में 3 मकान व 2 गोशालाएं ढही हैं। नगरोटा बगवां क्षेत्र में भी 1 मकान और 10 गोशालाएं प्रभावित हुईं, जबकि कांगड़ा उपमंडल में 2 मकान और 7 गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाही
सबसे ज्यादा तबाही नूरपुर उपमंडल में हुई, जहां 6 पक्के और 14 कच्चे मकान जमींदोज हो गए। इसके अलावा 27 कच्चे मकानों, 11 पक्के घरों, 42 गोशालाओं और 4 रसोईघरों को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं और प्रशासन से शीघ्र मदद की गुहार लगा रहे हैं।


प्रशासन राहत कार्यों में जुटा
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज वैरबा ने बताया कि जिले में वर्तमान में केवल 42 संपर्क मार्ग और 11 पेयजल योजनाएं बाधित हैं, जिनकी मरम्मत युद्ध स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि किसी को भी असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed