फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The issue of pending payments resonated in the monthly meeting of the Pensioner Forum

Kangra News: पेंशनर फोरम की मासिक बैठक में गूंजा लंबित भुगतान का मुद्दा

Thu, 08 Jan 2026 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Jan 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
The issue of pending payments resonated in the monthly meeting of the Pensioner Forum
राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम देहरा यूनिट की मासिक बैठक के बाद आक्रोश जताते पेंशनर। - स्रोत:
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की देहरा यूनिट की मासिक बैठक बुधवार को हुई। यूनिट प्रधान मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पेंशनरों ने अपने लंबित वित्तीय लाभों में हो रही देरी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

पेंशनर फोरम ने आरोप लगाया कि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें अपने ही हक के पैसे के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बैठक में मुख्य रूप से लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और लंबे समय से रुके मेडिकल बिलों का भुगतान के मुद्दों पर चर्चा हुई। पेंशनरों ने कहा कि भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधान मदन लाल शर्मा और सचिव जतिंद्र ठाकुर ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ, तो पेंशनर वर्ग राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन छेड़ने को विवश होगा। इस बैठक में जेएस राणा, गजिंन्द्र रंधावा, मदन लाल, विपिन शर्मा, तिलक राज कौण्डल, सुरजीत सिंह, ओंकार भारद्वाज, कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार, आशीष कुमार, रमेश चंद और विधि चंद सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली संशोधन विधेयक 2025 और स्मार्ट मीटर पर हमला
फोरम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-विरोधी बताते हुए बिजली संशोधन विधेयक 2025 और स्मार्ट मीटर योजना का पुरजोर विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली संशोधन विधेयक 2025 निजीकरण को बढ़ावा देने वाला कदम है। इससे न केवल कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है, बल्कि आम उपभोक्ताओं पर भी महंगाई का बोझ बढ़ेगा। फोरम ने निर्णय लिया कि वे इन नीतियों के खिलाफ बोर्ड के वर्तमान कर्मचारियों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed