{"_id":"69efca37fdb31d6d7e033bf9","slug":"the-hotel-owner-who-dug-up-the-road-will-be-compensated-kangra-news-c-95-1-kng1046-231983-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रोड खोदने वाले होटल मालिक से होगी भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रोड खोदने वाले होटल मालिक से होगी भरपाई
Tue, 28 Apr 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क को नुकसान पहुंचाने वाले एक होटल कारोबारी पर अब कार्रवाई की तैयारी है।
होटल को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने के लिए बिना अनुमति सड़क खोदने वाले होटल मालिक से ही अब इस नुकसान की भरपाई की जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रबंधन इस नुकसान का आकलन (एस्टीमेट) तैयार कर रहा है, जिसे होटल मालिक को सौंपा जाएगा।
पुलिस को दी गई शिकायत में स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि होटल कारोबारी ने रात के समय गुपचुप तरीके से सड़क की खोदाई की। हालांकि कारोबारी का दावा है कि उसने इसके लिए नेशनल हाईवे (एनएच) विभाग से अनुमति ली थी, लेकिन हकीकत यह है कि यह सड़क वर्तमान में स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अधीन है। नियमों के अनुसार इस सड़क पर किसी भी तरह के कार्य के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन से अनुमति लेना अनिवार्य है, जिसे नजरअंदाज किया गया।
खोदाई के बाद सड़क के किनारे रेत, बजरी और मलबा ज्यों का त्यों बिखरा पड़ा है। इसके कारण दोपहिया वाहनों के फिसलने और हादसे का खतरा काफी बढ़ गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अब इस हिस्से को दुरुस्त करने की पूरी जिम्मेदारी और खर्च होटल मालिक का ही होगा।