फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The highway was jammed for one and a half hours, causing inconvenience to tourists and people.

Kangra News: हाईवे पर डेढ़ घंटा जाम, पर्यटक और लोग रहे परेशान

Tue, 10 Mar 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The highway was jammed for one and a half hours, causing inconvenience to tourists and people.
बंजार (कुल्लू)। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर जाम लगना आम बात हो गई है। बंजार से लेकर जिभी तक लग रहे जाम में पर्यटकों के साथ आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार देर शाम को बंजार और जिभी के बीच चिलाधार लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान निगम की बंजार से सोझा और आनी से कुल्लू आ रहीं बसें भी फंसी रहीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन भी जाम में खड़े रहे। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पहले से हाईवे तंग है और 2025 की आपदा ने इसकी हालत काे और खराब कर दिया है। जिस कारण आठ माह से हाईवे का सफर बहुत थकाऊ हो गया है।
विज्ञापन

जाम में फंसे रमेश, अनिल और प्रेम सिंह ने कहा कि हाईवे पर जाम रोज लग रहा है। मंगलवार को भी दिनभर रुक-रुक जाम लगा रहा। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि इस दिनों हाईवे में निकासी नालियों का काम चला है। ऐसे में जाम लग रहा है। उन्होंने घाटठी के पर्यटन कारोबारियों, चालकों व आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed