फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The government will come... the roads of Chhoti Kashi will be decorated with mud.

Kangra News: आएगी सरकार... छोटी काशी की सड़कों का मिट्टी से शृंगार

Sun, 07 Dec 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Dec 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
The government will come... the roads of Chhoti Kashi will be decorated with mud.
पुलघराट से फायर स्टेशन तक सड़क पर मिट्टी से भरे गए गढ्डे। संवाद
मंडी। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के छोटी काशी मंडी आगमन से पहले सड़कों को चमकाने की तैयारी जोरों पर है। मगर धरातल की हकीकत विभागीय कार्यप्रणाली की पोल खोल रही है। पुराने नेशनल हाईवे पर पुलघराट से लेकर फायर स्टेशन तक की सड़क की मरम्मत के नाम पर सिर्फ बजरी और मिट्टी डालकर लीपापोती की गई है।
विज्ञापन

बरसात के बाद से ही इस नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। सड़क की कई महीनों तक किसी ने सुध नहीं ली। अब सरकारी कार्यक्रम से ठीक कुछ दिन पहले, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन गड्ढों को मिट्टी और बजरी से भरकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का स्पष्ट कहना है कि यह मरम्मत उनके लिए राहत कम और परेशानी ज्यादा देगी।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार यदि बारिश होती है तो सड़क पर भयानक कीचड़ फैल जाएगा। वहीं, मौसम साफ रहने पर यह मिट्टी और बजरी भारी धूल उड़ाएगी, जिससे प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी। लोगों का आरोप है कि हाईवे की दशा आज भी बदतर है और सुधार के नाम पर केवल राख डालकर आग छिपाई जा रही है। उन्हें अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी का जवाब : टारिंग सर्दियों में संभव नहीं
इस मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नेरचौक मंडल के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अभी सड़क की अस्थायी मरम्मत ही की गई है। उनके अनुसार सर्दियों का मौसम है और ऐसे में टारिंग (डामरीकरण) का कार्य संभव नहीं हो पाता है। इसलिए बजरी डालकर अस्थायी तौर पर ठीक कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पक्की टारिंग का कार्य फरवरी महीने के बाद या मौसम अनुकूल होते ही उससे पहले प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

सड़क की दशा बरसात के बाद से लगातार बद्दतर बनी हुई है। बरसात के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे पड़े हुए थे, जिनकी किसी ने कोई सुध नहीं ली। अब अचानक यहां बजरी और मिट्टी डालकर इन्हें भरा गया है। यह सिर्फ एक दिखावा है। -सतनाम कौर

पहले ही लोग यहां धूल-मिट्टी से परेशान थे अब और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस जुगाड़ के बजाए विभाग को यहां पर सड़क का स्थायी समाधान करना चाहिए। -सन्नी

सड़क पर कई महीने गड्ढे पड़े रहे, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। अब मरम्मत की जा रही है तो वह भी जुगाड़ वाली की जा रही है। यह राहत कम और परेशानी ज्यादा करेगी। हम स्थायी टारिंग चाहते हैं। -संगीत भूषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed