फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The future court will be established in CU, law studies will start from July.

Kangra News: सीयू में संवरेगी भविष्य की अदालत, जुलाई से शुरू होगी कानून की पढ़ाई

Sun, 19 Apr 2026 05:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
The future court will be established in CU, law studies will start from July.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) से छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने विश्वविद्यालय को कानून की कक्षाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। आगामी शैक्षणिक सत्र यानी जुलाई से विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर में विधि (लॉ) की पढ़ाई का शंखनाद हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय काफी समय से लॉ कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा था, लेकिन बीसीआई द्वारा कानूनी शिक्षा के नियमों में किए गए बदलावों के कारण मामला अधर में लटका हुआ था। अब नियमों में हुए नवीनतम संशोधन के बाद सीयू को सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है। प्रशासन ने अब फैकल्टी की नियुक्ति और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

सीयू प्रशासन इस सत्र से 60 सीटों के साथ 5 वर्षीय एकीकृत कोर्स (बीए एलएलबी व बीकॉम एलएलबी) और 2 वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू करेगा। अभी तक प्रदेश के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली कानूनी शिक्षा के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था। अब घर-द्वार पर यह सुविधा मिलने से न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि राज्य की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से विश्वविद्यालय में वकालत की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास फीस जमा करवाने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। हमने बुनियादी ढांचे और फैकल्टी की तैयारियों को गति दे दी है। -प्रो. प्रदीप कुमार, डीन अकादमिक, सीयूएचपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed