फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The district is expected to generate business worth over Rs 100 crore on Diwali.

Kangra News: जिले में दिवाली पर 100 करोड़ से अधिक कारोबार का अनुमान

Tue, 21 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The district is expected to generate business worth over Rs 100 crore on Diwali.
धर्मशाला। बारिश और आपदाओं के बाद दिवाली पर जिला कांगड़ा में घरों से निकलकर लोगों ने खूब खरीदारी की। जिले में इस बार 100 करोड़ से अधिक का कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक लोगों ने खूब खरीदारी की। दिवाली पर बाजारों में भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। दुकानों को पूरी तरह से सजाया गया था। जिले के प्रमुख बाजारों कांगड़ा बाजार, धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा बगवां, नूरपुर, जसूर, डमटाल, रैहन, फतेहपुर, राजा का तालाब, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी सहित अन्य बाजारों में दिवाली पर सुबह 11 बजे से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। लोगों ने इस दौरान मिठाई और पटाखों के अलावा घरों को सजाने के लिए दीये, तोरण, रंगोली और फूलों की खासी मांग की। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ी। वहीं, कारोबारियों को भैयादूज पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन


दिवाली पर अच्छा हुआ कारोबार: रिंपल
इस बार त्योहारी सीजन में अच्छा काराेबार हुआ है। भैयादूज पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। कांगड़ा में नवरात्र से ही काराेबार में इजाफा हाेना शुरू हो गया था। उसके बाद दशहरा, दिवाली और भैयादूज पर कारोबारियों ने अच्छा कारोबार किया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार काफी कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

-रिंपल कुमार, दुकानदार कांगड़ा।

अच्छा रहा कारोबार : अनुज
दिवाली पर धर्मशाला सहित अन्य बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ गई थी। इससे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक रही। मिठाई से लेकर पटाख कारोबारियों से यहां खूब भीड़ रही। मंदी के दौर के बाद दिवाली पर दुकानदारों ने बेहतर कमाई की है। लोगों ने भी दिल खोलकर खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज कश्यप, अध्यक्ष कोतवाली बाजार व्यापार मंडल

बिक्री में आया उछाल: आशुतोष
त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स की वस्तुओं की बिक्री में इस बार काफी उछाल आया है। टीवी, फ्रिज, एलईडी, बिजली चलित लाइटें और वाशिंग मशीन इत्यादि की अच्छी-खासी बिक्री हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कारोबारियों काे अच्छा परिणाम देखने काे मिला है। भैयादूज तक कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
-आशुतोष सरीन, कारोबारी कांगड़ा।
पिछले वर्ष से 30 फीसदी अधिक हुआ कारोबार : वेद
त्योहारी सीजन के चलते कांगड़ा शहर में काफी अच्छा कारोबार हुआ है। इस वर्ष लगभग 12 से 13 कराेड़ रुपये से अधिक का कारोबार में कांगड़ा हुआ है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लगभग 30 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ है। इस बार लगभग 60 दिन तक त्याेहारी सीजन चला है।

-वेद प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल कांगड़ा

प्रदेश में दिवाली पर अच्छा कारोबार हुआ है। बाजारों में पिछलों सालों की तुलना में अधिक भीड़ रही। लोगों ने खूब खरीदारी की। इस बार अनुमान लगाया जा सकता है कि कांगड़ा जिले में 100 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
-सुमेश शर्मा, अध्यक्ष, प्रदेश व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed