फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The attack accused were sent to judicial custody.

Kangra News: हमले के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 15 Jan 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The attack accused were sent to judicial custody.
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस अधिकारी और एक युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया। 12 जनवरी देर शाम लंबागांव पुलिस थाना के अंतर्गत सकोह पंचायत स्थित खेल मैदान में पुलिस हुड़दंग मचा रहे युवकों को रोकने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वहां आरोपी रोहित और साहिल मौजूद थे। मौके पर आरोपी रोहित ने पुलिस कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वह बाल-बाल बचे। वहीं, एक स्थानीय युवक विकास पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed