{"_id":"662ea6b2cc658239b008b364","slug":"the-app-is-not-able-to-attract-tourists-fond-of-flying-kangra-news-c-399-1-sml1046-136325-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उड़ान के शौकीन पर्यटकों को नहीं खींच पा रही एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उड़ान के शौकीन पर्यटकों को नहीं खींच पा रही एप
Mon, 29 Apr 2024 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। देश-विदेश के पर्यटकों के लिए इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन स्लॉट सुविधा अब तक पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में कुछ खास रुझान नहीं दिखा पा रही है। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से पायलट परियोजना के आधार पर कांगड़ा एप में पैराग्लाइडिंग के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का विकल्प शुरू किया गया है।
इसके तहत धर्मशाला में छुट्टियों का आनंद उठाने वाले पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं, लेकिन प्रदेश के बाहर इस एप की जानकारी को लेकर अभाव होने के चलते पर्यटक अभी सुविधा को दूरी ही बनाए हुए हैं। साथ ही एप में कभी डाउनलोडिंग और इसमें पूरी की जाने प्रकियाओं से बचते हुए पर्यटक व्यक्तिगत तौर पर ही बुकिंग करवाने में अधिक रूचि रख रहे हैं।
प्राथमिकता के आधार पर इस परियोजना को अभी इंद्रुनाग में ही शुरू किया गया है। हालांकि बीड़-बिलिंग में भी योजना को शुरू किया जाना है, लेकिन वहां इंटरनेट और कनेक्टिविटी की समस्या है। ऐसे में कनेक्टिविटी की समस्या को दूर किया जाएगा। ताकि यह सुविधा बीड़-बिलिंग में भी काम कर सके।
विज्ञापन
ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के लिए शुरू की गई सुविधा में तकनीकी प्रकियाओं को पूरा करने के लिए पर्यटक इस सुविधा का कम उपयोग ले रहे हैं। एप को लेकर जागरूकता का दायरा भी अभी कम है। पर्यटक व्यक्तिगत बुकिंग के मुकाबले ऑनलाइन माध्यम का उपयोग अभी कम ही कर रहे हैं।
- विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग कांगड़ा