फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The 45-day guideline also failed, and the gas crisis deepened in Nerti-Tharu.

Kangra News: 45 दिन की गाइडलाइन भी फेल, नेरटी-ठारू में गैस संकट गहराया

Thu, 16 Apr 2026 12:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Apr 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
The 45-day guideline also failed, and the gas crisis deepened in Nerti-Tharu.
सिलिंडर सप्लाई में देरी से ग्रामीण परेशान, प्रशासन को चेतावनी-समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

रैत (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली नेरटी, ठारू और भटेच्छ पंचायतों में घरेलू गैस की किल्लत से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। निर्धारित 45 दिन की सप्लाई गाइडलाइन के बावजूद इन क्षेत्रों में समय पर एलपीजी सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
धौलाधार जन कल्याण सोसायटी नेरटी के अध्यक्ष लाल सिंह राणा ने बताया कि गांव में आखिरी बार फरवरी में गैस की सप्लाई हुई थी, जिसके बाद अब तक सिलिंडर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय गैस एजेंसी शाहपुर तय मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। एजेंसी का लैंडलाइन नंबर भी अधिकतर व्यस्त रहता है या कोई कॉल रिसीव नहीं करता।
विज्ञापन

वहीं, ठारू-भटेच्छ पंचायत के समाजसेवी हरनारायण सिंह ने कहा कि मुख्यालय से ओटीपी जारी होने के बावजूद एजेंसी गांवों में सप्लाई के लिए गाड़ी नहीं भेज रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed