फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Temples were full of life, chants of mother's name kept resonating throughout the day

Kangra News: मंदिरों में रौनक, दिन भर गूंजते रहे मां के नाम के जयकारे

Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Temples were full of life, chants of mother's name kept resonating throughout the day
चामुंडा माता मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
कांगड़ा/ज्वालामुखी/चामुंडा। जिला कांगड़ा की तीन शक्तिपीठों में रविवार को 16,650 श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों में दिनभर रौनक रही और मां के नाम के जयकारे गूंजते रहे। कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 1,650 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। ज्वालामुखी मंदिर में 9,000 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 6,000 श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिरों में एक माह के बाद रौनक लौटना शुरू हो गई है। मंदिरों में प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को काफी समय के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को आगाह किया जा रहा है। वहीं, शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

पुजारी राहुल शर्मा ने बताया मंदिर प्रशासन के सभी इंतजाम पुख्ता रहे और श्रद्धालुओं ने लाइन लगकर दर्शन किए। उधर, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा की अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि जबसे भारत-पाकिस्तान में तनाव पैदा हुआ था, तबसे श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन अब मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागनी मंदिर में जागरण और भंडारा
नागनी मंदिर सपड़ी में नागनी जयंती के अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन हुआ। इसके बाद रविवार को भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नागनी माता मंदिर कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि सभी के सहयोग से जागरण और भंडारे का सफल आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति ने पूरे क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक कर दिया।

चामुंडा माता मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

चामुंडा माता मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed