फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Teacher dies due to snake bite in Manei

Kangra News: मनेई में सांप के डसने से शिक्षक की मौत

Mon, 22 Jul 2024 04:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies due to snake bite in Manei
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर उपमंडल के तहत मनेई के एक शिक्षक की सर्पदंश से दुखद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम संजय कुमार (42) पुत्र कर्मचंद निवासी रजियाल घर जा रहे थे कि रास्ते में एक सांप ने उन्हें डस लिया। जब वह घर पहुंचे तो परिजन उसकी हालत को नाजुक देखकर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक संजय कुमार अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था। वह अपने पीछे दो बेटों और पत्नी को छोड़ गए हैं। संजय कुमार जेबीटी शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। रविवार सुबह ही संजय कुमार की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक की मौत से हर कोई हैरान है। शव के घर पहुंचते ही मातम छा गया। वहीं, इस घटना पर विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल पठानिया ने गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed