फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Swastik in Under-9, Soumya Champion in Under-13

नगरोटा में हुई 12वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Swastik in Under-9, Soumya Champion in Under-13
रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी म - फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल टेबल टेनिस अकादमी में 12वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें एनपी गुलेरिया डीवाईएसओ धर्मशाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में अंडर -9, अंडर -11, अंडर -13, अंडर -15 ,अंडर -17, अंडर -19 और महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-9 लड़कों में स्वास्तिक विजेता व शिवांश उपविजेता रहे। अंडर- 11 लड़कियों में रुद्रांशी विजेता व कृतिका उपविजेता रही।
विज्ञापन

अंडर-13 लड़कियों में सौम्या विजेता, आशिन उपविजेता और रुद्रांशी व प्रगति सेमीफाइनलिस्ट रहीं। अंडर-13 लड़कों में राघव विजेता, अमय उपविजेता तथा अयांश व रूद्र सेमीफाइनलिस्ट रहे। अंडर -15 लड़कियों में सौम्या विजेता, स्वस्ति उपविजेता तथा अश्विन व रुद्रांशी सेमीफाइनलिस्ट रहीं। अंडर-17 लड़कियों में हिताक्षी विजेता, भाग्या उपविजेता तथा सौम्या व वितुषा सेमीफाइनलिस्ट रहीं। इसी प्रतियोगिता में लड़कों में नमन भटनागर विजेता ,पीयूष उपविजेता तथा प्रिंस व राघव सेमी फाइनलिस्ट रहे। अंडर- 19 लड़कियों में हिताक्षी विजेता भाग्य उपविजेता विदिशा और अक्षरा सेमी फाइनलिस्ट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में हिताक्षी विजेता, भाग्य उपविजेता, गरिमा और विदिशा सेमी फाइनलिस्ट रहीं। पुरुष वर्ग में नमन भारद्वाज विजेता, रजत उपविजेता, अंशुल व विक्रम सेमी फाइनलिस्ट रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए। जिला कांगड़ा टेबल टेनिस के प्रेजीडेंट डॉ. छवि कश्यप ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में और अधिक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर खेल प्राधिकरण के कोच राकेश जस्सल व सेक्रेटरी अंकुश मेहरा, विकास धीमान, जेल सुपरिटेंडेंट धर्मशाला विकास भटनागर, एकेडमिक हेड रवि भारद्वाज, सचिन राणा, विजय पटियाल व आरके विक्रम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed