फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Suspected adulteration in rice of Nahan-Nagrota depot, department denies it

Kangra News: नाहन-नगरोटा डिपो के चावल में मिलावट की आशंका, विभाग ने नकारा

Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Suspected adulteration in rice of Nahan-Nagrota depot, department denies it
परागपुर (कांगड़ा)। विकास खंड की नाहन-नगरोटा सहकारी समिति के राशन डिपो में मिलने वाले चावल को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में असमंजस और चिंता का माहौल है। स्थानीय शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया कि डिपो से खरीदे गए चावल जब घर में पकाने के लिए डाले गए तो उनमें से कुछ चावल पानी की सतह पर तैरने लगे जबकि कुछ नीचे बैठ गए। तैरने वाले दानों का रंग सामान्य चावल के मुकाबले अत्यधिक सफेद हो गया, जिससे स्थानीय जनता के बीच प्लास्टिक या मिलावटी चावल होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

इस पर सोसायटी प्रधान विकास शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस मामले की गहन जांच करने की मांग की है। विभाग के अनुसार इन चावलों में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व शामिल होते हैं और इन्हें एफएसएसएआई के कड़े निर्देशों के तहत ही जनता को वितरित किया जा रहा है। पकाने के दौरान इन दानों का पानी पर तैरना इनकी विशेष बनावट के कारण संभव है और यह सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि लोगों के मन से इस भ्रम को दूर करने के लिए जल्द ही जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि फोर्टिफाइड अनाज के लाभाें बारे जानकारी साझा की जा सके।
विज्ञापन

इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति निगम के निदेशक पुष्पिंदर ठाकुर ने कहा कि लोग इन चावलों से न घबराएं, क्योंकि यह मिलावट नहीं, बल्कि सरकार की ओर से प्रदान किया जा रहा फोर्टिफाइड चावल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed