फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukhu government celebrating closure of schemes: Trilok

योजनाओं को बंद करने का जश्न मना रही सुक्खू सरकार : त्रिलोक

Mon, 09 Dec 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government celebrating closure of schemes: Trilok
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में बोले प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रदेश की सुक्खू सरकार हिम केयर और सहारा योजना सहित अन्य जनहित में जारी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का जश्न मना रही है। यह बात धर्मशाला में एक पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कही।
उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार से अब जनता का मोह भंग हो गया है। लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति इतना गुस्सा है कि अगर आज प्रदेश में चुनाव होते हैं तो भाजपा के प्रत्याशियों को रैलियां और भाषण देने तक की जरूरत नहीं होगी और न ही चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनानी होगी, क्योंकि प्रदेश की जनता अब चाहती है यहां भाजपा का शासन हो।
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार बिलासपुर में दो साल के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है, लेकिन जिला कांगड़ा के लिए केंद्र की ओर से स्वीकृत केंद्रीय विश्वविद्यालय के 30 करोड़ रुपये जमा करवाने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीसीबी में वन टाइम सेटलमेंट के तहत चहेतों को खुश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष में प्रदेश की सुक्खू सरकार 27,465 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है, यदि ऐसे ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब हिमाचल एक लाख करोड़ रुपये का कर्जदार हो जाएगा। 5 साल में 5 लाख को रोजगार देने का वादा करने वाली प्रदेश सरकार ने इसके विपरीत 20 हजार आउटसोर्स कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में सीमेंट के दाम 100 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, जबकि सीमेंट उत्पादन हिमाचल में होता है और प्रदेशवासियों को यह सस्ता मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed