फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students who get up to 80% marks in 12th get admission in B.Com.

Kangra News: 12वीं में 80 फीसदी तक अंक पाने वाले छात्रों को बी कॉम में दाखिले का मौका

Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students who get up to 80% marks in 12th get admission in B.Com.
धर्मशाला। अंग्रेजों के जमाने के धर्मशाला काॅलेज ने सोमवार को अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी की। काॅलेज प्रशासन की ओर से जारी पहली मेरिट लिस्ट में बी कॉम में ओपन कैटेगरी की मेरिट 80 फीसदी अंकों तक गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर काॅलेज में पढ़ाए जाने वाले कामर्शियल आर्ट्स सहित अन्य कई विषयों में सीटें खाली रह गई हैं। अभ्यर्थियों के पास 12 जुलाई सायं पांच बजे तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवाने का समय होगा, जबकि 12 जुलाई को सायं पांच बजे के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट काॅलेज प्रशासन की ओर से जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार डिग्री काॅलेज धर्मशाला ने सोमवार को अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी की। काॅलेज प्रशासन ने विभिन्न विषयों की 2122 सीटों के लिए 8 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। इस दौरान कालेज प्रशासन के पास 2568 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें सबसे अधिक आवेदन काॅमर्स पढ़ने के लिए थे, जबकि हिस्ट्री, पोल साइंस और गणित पढ़ने के लिए सबसे अधिक आवेदन पहुंचे थे। काॅलेज प्रशासन ने 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया है।
विज्ञापन

12 को शाम पांच बजे जारी होगी दूसरी सूची
काॅलेज प्रिंसिपल संजीवन कटोच ने बताया कि कालेज प्रशासन ने सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों के पास 12 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा। कालेज प्रशासन 12 जुलाई को सायं पांच बजे दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। काॅलेज में कई विषयों में बहुत अधिक आवेदन पहुंचे थे, जबकि कुछेक ऐसे भी विषय रहे हैं, जिनमें आवेदनों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस विषय में कितनी गई पहली मेरिट लिस्ट
--------------------------------

विषय

ओपन

एससी

एसटी

ईडब्ल्यूएस
बी कॉम
97.60-81.80
80.40-63.80
81.60-74.60
93.80-80.60
पोल साइंस
94.4-82
81.8-76.6
82-77.6
66.4
हिस्ट्री

93.8-79.8
79.8-77.8
79.8-77.4
75.2
अंग्रेजी

94.4-78
77.2-62.4
77.6-73.4
71.4
कैमिस्ट्री
96-69

69-47.90
68.80-58.40
89.40-70.80
गणित
95.60-80.20
79.80-64
79.60-73.40
88.80-60.80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed