{"_id":"68cec4235b5c303dfe011fe3","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-talent-hunt-kangra-news-c-95-1-kng1004-196929-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टैलेंट हंट में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टैलेंट हंट में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
Sun, 21 Sep 2025 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं
नूरपुर (कांगड़ा)। राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में शनिवार को आगाज टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपनी विविध प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 120 छात्रों ने हिस्सा लिया, जबकि इसे करीब 800 छात्रों ने देखा और सराहा। छात्रों ने एकल गायन, भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य, समूह व एकल नृत्य और रैपिंग जैसे विभिन्न शैलियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के उद्घाटन भाषण से हुआ। समापन अवसर पर प्रो. डॉ. दिलजीत सिंह ने प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया। संवाद