फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students should download Drug Free Himachal App: Sandeep

ड्रग फ्री हिमाचल एप डाउनलोड करें छात्र-छात्राएं : संदीप

Wed, 21 Jan 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students should download Drug Free Himachal App: Sandeep
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवैरी में मंगलवार को नशा निवारण पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होंने साइबर क्राइम, इंटरनेट के दुरुपयोग एवं सड़क सुरक्षा नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों से ड्रग फ्री हिमाचल एप को डाउनलोड करने और इस एप के माध्यम से अपने आपको सुधारने एवं समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने डीएसपी संदीप शर्मा, समाजसेवी नीरजा और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रितु देवी का कार्यक्रम में पधारने पर आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed