फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students got ready in the morning and reached schools and then returned home

Kangra News: सुबह तैयार होकर स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थी, फिर लौटे घर

Sat, 28 Dec 2024 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Dec 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Students got ready in the morning and reached schools and then returned home
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शुक्रवार सुबह ठंड के बीच विद्यार्थी स्कूल, कॉलेज और आईटीआई पहुंचे, लेकिन संस्थानों में जाकर उन्हें पता चला कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके बाद उन्हें घरों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ठंडे मौसम में तैयार होकर निकले बच्चों और उनके अभिभावकों को छुट्टी की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शिक्षण संस्थानों से छुट्टी की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में बच्चे घरों की ओर लौटते देखे गए। हालांकि, छुट्टी की सूचना समय पर न मिलने से आमजन को परेशानी हुई, जिसको लेकर लोग प्रशासन से नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों का भी यही हाल रहा। ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि दो दिन का अवकाश है, जिसके बाद वे भी घरों को लौट गए। पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में धर्मशाला में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed