{"_id":"66428f6ce2482cff5809aff6","slug":"strategy-made-in-the-meeting-regarding-jp-naddas-public-meeting-in-raihan-on-18th-kangra-news-c-95-1-ssml1008-134442-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 18 को रैहन में जेपी नड्डा की जनसभा को लेकर बैठक में बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 18 को रैहन में जेपी नड्डा की जनसभा को लेकर बैठक में बनाई रणनीति
Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
जसूर(कांगड़ा)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 18 मई को रेहन में प्रस्तावित जनसभा को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय जसूर में संगठनात्मक जिला नूरपुर की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का जाना तय है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिला कांगड़ा में कांग्रेस का कोई भी नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें दिल्ली से नेता बुलाकर चुनाव लड़वाना पड़ रहा है।
कहा कि प्रदेश कांग्रेस के बागी नेता भाजपा में उनके मुख्यमंत्री के गत 15 माह से चल रही उपेक्षा के चलते आए हैं। उन्होंने कहा कि रेहन रैली में 15 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 75 वर्षों में 7.5 लाख नल के कनेक्शन लगे जबकि पिछले भाजपा सरकार में प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा नलके लगे व पुरानी पाइपों को बदला गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, संजय गुलेरिया, जिला अध्यक्ष रमेश राणा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सभ्य लाहोटिया, तुषार शर्मा, शोभा डडवाल व जम्मू कश्मीर से आये नेता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।