फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State level Saliyana Chhinj fair begins with procession

Kangra News: शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेले का आगाज

Sat, 29 Mar 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
State level Saliyana Chhinj fair begins with procession
सलियाणा छिंज मेले के शुभारंभ निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेेते हुएमंत्री यादवेंद्र गोमा और अन् - फोटो : संभल जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते लोग।
पंचरुखी। राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेले का आगाज शोभायात्रा और टमक की थाप से खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया। भव्य शोभायात्रा का आयोजन बीडीओ कार्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए छिंज मैदान तक हुआ। जख बाबा की पूजा-अर्चना के बाद मेला शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री गोमा ने इलाका वासियों को ऐतिहासिक छिंज मेले के आयोजन के बधाई दी और कहा कि यह छिंज मेला प्राचीन समय से आयोजित होने वाला उत्सव है। सलियाणा छिंज मेले का अपना विशेष महत्व है और इसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने इस अवसर पर 30 लाख रुपये की लागत से बने भव्य कला मंच का लोकार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन और शुभारंभ किया। इस अवसर पर जसवंत डढवाल, अमन राणा, एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला समिति नेत्रा मैती, तहसीलदार साजन बग्गा, बीडीओ सिकंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed