फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dimple won in Sundartapu, and Shagun won in Paanch Gitti.

Kangra News: सुंदरटापू में डिंपल और पांच गिट्टी में शगुन जीतीं

Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dimple won in Sundartapu, and Shagun won in Paanch Gitti.
खनियारा में आयोजित भेड़े मेले में सुंदर टापू प्रतियोगिता में भाग लेती युवतियां। -आयोजक
धर्मशाला। जय इंद्रूनाग मंदिर सेवा समिति खनियारा की ओर से सायर पर्व के उपलक्ष्य पर पटोला मैदान में लोक परंपरा व बाल उत्सव भेड़े के मेले का भव्य आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान पारंपरिक खेलों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में कांगड़ा की टीम विजेता और धर्मशाला की टीम उपविजेता रही। पारंपरिक खेलों में सुंदरटापू में डिंपल प्रथम व शगुन द्वितीय रहीं। पांच गिट्टी प्रतियोगिता में शगुन ने पहला और शिखा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पिट्ठू मुकाबले में आशुतोष की टीम-बी विजेता तथा रुद्र की टीम-ए उपविजेता बनी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत लोक गायन में स्वास्तिक प्रथम, रिमश द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे। लोक नृत्य में प्रज्ञा ने पहला, सुजल व तुषार ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा दीक्षा व शिवांगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समाजसेवी विपिन सिंह नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का आगाज महान गायक मोहम्मद रफी के पोते इम्तियाज नियाजी और उनकी टीम ने पारंपरिक शहनाई वादन से किया। इसके उपरांत लोक गायक सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार भारद्वाज, सोनू कपूर, राजेश गोरा और लेखराज ने प्रस्तुतियां दीं। मंदिर समिति अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि संस्था वर्ष 2013 से लगातार मेले का सफल आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मंगलवार को मूल मंदिर पहुंचेंगे देव इंद्रूनाग
मेले के दौरान साल का सबसे बड़ा खेलपात्र आयोजित हुआ। इसमें इंद्रूनाग देवता के गूर ने देववाणी की। देवता के गूर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि देवता राधाष्टमी स्नान के उपरांत मंगलवार को मणिमहेश से लौटकर ख्वाड़ा नाग होते हुए मूल मंदिर पहुंचेंगे। साथ ही देववाणी में भक्तों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र को सभी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed