फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kajal distributed incentive amounts to 27 women's groups.

Kangra News: काजल ने 27 महिला मंडलों को बांटी प्रोत्साहन राशि

Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kajal distributed incentive amounts to 27 women's groups.
कांगड़ा। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने शुक्रवार को खोली पंचायत के 27 महिला मंडलों को विधायक निधि से 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान कुल 5 लाख 40 हजार रुपये की राशि बांटी गई। विधायक ने कहा कि महिलाएं इस राशि से महिला मंडलों के लिए जरूरी सामान खरीद सकेंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में महिला मंडलों को यह सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खोली पंचायत में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना की प्रगति का ब्योरा दिया, जिसके तहत स्टोरेज टैंक बन चुके हैं और 3.5 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन पाइप बिछाई जा रही है। कार्यक्रम में कांगड़ा पंचायत समिति चेयरमैन अनूप चांगरा, जिला परिषद सदस्य विजय चौधरी और ब्रजेश्वरी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed