{"_id":"6aad833c01bae2be34091ca2","slug":"digital-library-and-smart-classroom-inaugurated-at-palauhda-school-kangra-news-c-95-1-kng1047-256492-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पलौहड़ा स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास रूप लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पलौहड़ा स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास रूप लोकार्पित
Sat, 19 Sep 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
पलौहड़ा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण करते
रैहन (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलौहड़ा में पांच लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सांस्कृतिक कला मंच, डिजिटल लाइब्रेरी और तीन अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित 33वीं उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भी शुभारंभ किया।
दो दिवसीय इस बाल विज्ञान सम्मेलन में जवाली उपमंडल के 65 सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 385 नन्हे वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। कृषि मंत्री ने छात्र-छात्राओं की ओर से पर्यावरण, ऊर्जा और नवाचार पर तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बाल वैज्ञानिकों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली समझी। सम्मेलन के दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिक्स ओलंपियाड और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. चंद्र कुमार ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले स्कूली बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने का एलान किया। साथ ही शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल, पंचायती राज विभाग के एसडीओ अमन रिहालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, नेता मनु शर्मा, प्रधानाचार्य सुखदेव जम्वाल, एसएमसी प्रधान महाशू, जिला परिषद सदस्य शिंपू जरियाल, बीडीसी सदस्य प्रवीना देवी और पलौहड़ा पंचायत प्रधान सुनीता चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।