फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sports complex being built in Hatwas, Rs 4.25 crore will be spent in the first phase: Bali

हटवास में बन रहा खेल परिसर, प्रथम चरण में व्यय होंगे सवा चार करोड़ : बाली

Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sports complex being built in Hatwas, Rs 4.25 crore will be spent in the first phase: Bali
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार संसाधन बढ़ाने की दिशा में अनेक कदम उठा रही है ताकि हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य के रूप में विकसित किया जा सके। मंगलवार को चाहड़ी तथा हटवास पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरोटा के हटवास में खेल परिसर बनाया जा रहा है, जिसके लिए प्रथम चरण में चार करोड़ 10 लाख की राशि से काम शुरू हो चुका है, ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चाहड़ी तथा हटवास पंचायत में गत दो वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने पर चार करोड़ की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नियमों में बदलाव कर व्यवस्था में परिवर्तन कर रही है और कड़े फैसले ले रही है, जिसके आने वाले समय में सुखद परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने दोनों पंचायतों के लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर का मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर एसडीएम मनीष शर्मा, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed