फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sports competitions to be held in Dharamshala on Women's Day

Kangra News: महिला दिवस पर धर्मशाला में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Thu, 05 Mar 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions to be held in Dharamshala on Women's Day
धर्मशाला में महिला दिवस पर माई भारत और साई की ओर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता का पोस्टर लांच कर
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धर्मशाला के खेल परिसर में बालिकाओं और महिलाओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा और नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। महिला दिवस पर विभिन्न वर्गों की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कियों के लिए विभिन्न फन गेम्स भी शामिल रहेंगी। वीरवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में माय युवा भारत कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने प्रेसवार्ता में कहा कि अस्मिता कार्यक्रम के तहत भारत सरकार, युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश सरकार, माय भारत और स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से खेल परिसर धर्मशाला में आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल मंत्रालय के फिट इंडिया कैंपेन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देशभर में 250 जगह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के धर्मशाला सहित अन्य छह जिलों में इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की अस्मिता और एनएसआरएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को माय भारत एप पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed