फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sanchita secured the first position in the Math Olympiad.

Kangra News: संचिता ने मैथ्स ओलंपियाड में पाया प्रथम स्थान

Sun, 20 Sep 2026 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Sep 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sanchita secured the first position in the Math Olympiad.
धीरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाटी में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया। उपमंडल समन्वयक सिकंदर मिन्हास एवं सुचारिता कटोच की देखरेख में संपन्न हुए इस सम्मेलन में धीरा उपमंडल के 30 विद्यालयों से पहुंचे 292 नन्हे वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

इस वर्ष बाल विज्ञान सम्मेलन ''साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी'' थीम के तहत आयोजित हुआ। इसमें जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग के मुकाबले करवाए गए। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुरल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

विद्यालय की संचिता ने मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता में कनिका जम्वाल और तनिशी वालिया ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में थुरल स्कूल के साकेत द्वितीय तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रितिका और कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाटी स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपम बाला, सिकंदर मिन्हास (रसायन विज्ञान प्रवक्ता), लेख राज हीर, भौतिकी प्रवक्ता प्रवीण कुमार, जीव विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार और गणित प्रवक्ता सहित समस्त स्टाफ ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed