फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Some citizens are not cooperating in the property survey.

Kangra News: प्रॉपर्टी सर्वे में कुछ शहरवासी नहीं कर रहे सहयोग

Thu, 09 Oct 2025 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Some citizens are not cooperating in the property survey.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में करीब साढ़े नौ साल बाद प्रॉपर्टी सर्वे का कार्य चल रहा है, लेकिन कुछ शहरवासी टीम का सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस वजह से टीम को परेशानी हो रही है। लोग टीम को यह कहकर भगा रहे हैं कि नगर निगम की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है तो प्रॉपर्टी सर्वे किस बात का किया जा रहा है। हालांकि, नगर निगम ने सर्वे से पहले सार्वजनिक किया था कि शहर के सभी 17 वार्डों में लोगों की प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इसके बावजूद कुछ लोग टीम को काम नहीं करने दे रहे हैं। हर वार्ड में इस तरह की समस्या पेश आ रही है। प्रॉपर्टी सर्वे जितना लेट होगा उतना ही आर्थिक नुकसान नगर निगम को झेलना पड़ेगा। सर्वे पूरा होने के बाद ही नगर निगम के पास लोगों की प्रॉपर्टी की जानकारी होगी और इसके बाद ही नया टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले नगर निगम धर्मशाला में शहर के सभी 17 वार्डों का एरियल सर्वे कर लिया गया था। इसके बाद डोर-टू-डोर लोगों के भवनों की पैमाइश की जा रही है। निगम के 17 वार्डों में होने वाले प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे का कार्य कंपनी ने 40 फीसदी पूरा कर लिया है। इस समय नगर निगम के 17 वार्डों में से चार वार्डों में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। छह वार्डों में सर्वे का कार्य आधा कर लिया गया है और शेष सात वार्डों में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। शहरवासियों के सहयोग के बिना काम में तेजी नहीं आ पा रही है। टीमों का कहना है कि जब वे प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे करने के लिए किसी परिवार के पास जा रहे है तो कुछ शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे नहीं करने दे रहे है। टीमों को जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद निगम अपने कर्मचारियों को ऐसे लोगों के घरों में भेज रहा है जो सर्वे न करवाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे का डाटा कंपनी द्वारा निगम को देने के बाद इस डाटा की वेरिफिकेशन नगर निगम अपने स्तर पर करवाएगा। इस प्रक्रिया के खत्म होने के बाद नगर निगम के आयुक्त डाटा को अप्रूव करेंगे। इसके बाद शहवासियों की आईडी बनकर तैयार होगी। इस आईडी के आधार पर शहरवासियों से निगम शुल्क वसूलेगा।

निगम के 17 वार्डों में सर्वे का कार्य चल रहा है। कुछ मामले सामने आए हैं, जिसमें लोग सर्वे टीम का सहयोग नहीं कर रहे हैं। जल्द ही शहर का दौरा कर लोगों को इस बारे में दोबारा समझाया जाएगा कि सर्वे जरूरी है। इसी के आधार पर टैक्स लगाया जाएगा।
- जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed