{"_id":"6643f0cb2d77db1e0e0211f4","slug":"so-far-14-have-filed-nomination-papers-for-lok-sabha-kangra-news-c-95-1-ssml1008-134556-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लोकसभा के लिए अब तक 14 ने भरा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लोकसभा के लिए अब तक 14 ने भरा नामांकन पत्र
Wed, 15 May 2024 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से मंगलवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एडवोकेट संजय शर्मा और संजय राणा ने आजाद प्रत्याशी, राष्ट्रीय समाज दल से देवराज, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से भुवनेश कुमार, आशीष बुटेल ने कांग्रेस के वैकल्पिक कैंडिडेट, जीवन कुमार ने अखिल भारतीय परिवार पार्टी से नामांकन किया। इसके साथ ही इस लोकसभा क्षेत्र से कुल नामांकन की संख्या 14 पहुंच गई है तो वहीं धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को तीन लोगों ने नामांकन किया। भाजपा से सुधीर शर्मा ने तो कांग्रेस से देवेंद्र सिंह जग्गी ने नामांकन पत्र भरा। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार पप्पी ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन किया। बुधवार को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी, अगर किसी नामांकन पत्र में कोई त्रुटि पाई गई तो उसे रद्द किया जा सकता है। जबकि 17 मई को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि मंगलवार को लोकसभा के लिए छह और विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
आशीष बुटेल ने वैकल्पिक प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश सरकार में सीपीएस आशीष बुटेल ने मंगलवार को कांगड़ा-चबा लोकसभा क्षेत्र से वैकल्पिक प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस से नामांकन किया। आमतौर पर मुख्य प्रत्याशी के साथ कवरिंग कैंडीडेट होता है, लेकिन आशीष शर्मा ने कवरिंग कैंडीडेट के बजाय वैकल्पिक प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। कवरिंग प्रत्याशी की नामांकन फीस नहीं होती है, जबकि वैकल्पिकप्रत्याशी के नामांकन फीस ली जाती है।