फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   smart city project in dharmshala.

24 घंटे पानी, हर मिनट में मिलेगी बस

Mon, 07 Dec 2015 07:19 PM IST
सतीश वालिया/ अमर उजाला, धर्मशाला।
सतीश वालिया/ अमर उजाला, धर्मशाला। Updated Mon, 07 Dec 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
smart city project in dharmshala.

धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरी विकास विभाग ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। शहरी विकास विभाग इस प्रस्ताव को 15 दिसंबर को केंद्र सरकार को सौंपेगा। प्रपोजल में सबसे पहले शहर को स्वच्छ रखने को लेकर प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन


शहर में तमाम कूड़ेदान सीधे कंप्यूटर सिस्टम से जुड़ेंगे। कूड़े से कूड़ादान भरने पर अलार्म भी बजेगा। इससे धर्मशाला शहर चकाचक रहेगा। साथ ही शहर में 24 घंटे शहर में सफाई कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


प्रपोजल में सिटीजन स्मार्ट ऐप भी शुरू किया जाएगा। इसमें शहरवासी अपनी समस्याएं रख सकेंगे। इसके लिए शहरी विकास विभाग व्हाटसऐप नंबर भी जारी करेगा। शहरवासियों की समस्या का एक घंटे के अंदर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 24 घंटे पेयजल सुविधा मिलेगी।

पेयजल पाइपें बंद होने पर अलार्म के माध्यम से जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से हर घर को पानी मिलेगा। जरूरत पूरी होने पर पानी खुद ही बंद हो जाएगा। विद्युत आपूर्ति भी बाधित नहीं होगी। बिजली तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी डाला गया है।

शहरवासियों को हर मिनट के बाद बस सुविधा मुहैया करवाने का प्रस्ताव भी है। इसमें शहर के हर भाग को बस सुविधा और ऑटो सुविधा से जोड़ा जाएगा। प्रस्ताव को 15 दिसंबर को शहरी विकास विभाग केंद्र सरकार को सौंपेगा। सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए भी प्रस्ताव डाला गया है। वहीं आगजनी से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक लागू करने को भी प्रस्ताव में लिया गया है।


आनलाइन भी करें लोग कमेंट
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के लिए तैयार प्रपोजल को शहरी विकास विभाग आनलाइन भी करेगा। इसमें शहर वासी सुविधाओं को लेकर कमेंट कर सकते हैं। कमेंट करने के लिए एमवाईडाटजीओवीडाटआईएन पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके बाद पॉल आप्शन में क्लीक कर इसमें कमेंट कर सकते हैं।


टॉप 20 के लिए करेंगे आप कमेंट
धर्मशाला स्मार्ट सिटी के टॉप 20 में आती है तो विकास कार्य के  लि ए400 करोड़ रुपये की राशि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके लिए हर शहर का सुविधाओं को लेकर कमेंट करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed