फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Interviews for 100 PMIS Trainee Apprentice posts to begin on October 12.

Kangra News: पीएमआईएस ट्रेनी अप्रेंटिस के 100 पदों के साक्षात्कार 12 अक्तूबर से

Fri, 09 Oct 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Interviews for 100 PMIS Trainee Apprentice posts to begin on October 12.
धर्मशाला। ब्लू स्टार लिमिटेड काला अंब (सिरमौर) पुरुष व महिला पीएमआईएस ट्रेनी अप्रेंटिस के 100 पद भरेगी। इसके लिए जिले के तीन रोजगार उपकार्यालयों में साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार 12 अक्तूबर को कांगड़ा, 13 अक्तूबर को नगरोटा बगवां और 14 अक्तूबर को देहरा रोजगार उपकार्यालय में सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, आरएसी, मशीनिस्ट, प्लंबर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी में आईटीआई पास युवा पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 20,800 रुपये प्रति माह वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इच्छुक युवा दो पासपोर्ट फोटो, मूल प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र लेकर साक्षात्कार में पहुंच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed