फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The same Chogan, the same Dussehra... Haripur's Ramlila has been silent for 15 years.

Kangra News: चौगान वही, दशहरा वही... 15 साल से खामोश हरिपुर की रामलीला

Fri, 09 Oct 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The same Chogan, the same Dussehra... Haripur's Ramlila has been silent for 15 years.
गुलेर (कांगड़ा)। कभी शाम ढलते ही हरिपुर की गलियों में रामलीला की खासी चहल-पहल रहती थी। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग चौगान की ओर उमड़ पड़ते थे। रोशनी से सजे मंच पर प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के किरदार जीवंत होते थे। पर्दा उठते ही पूरा मैदान ''जय श्रीराम'' के जयघोष से गूंज उठता था। आज गलियां और चौगान वही हैं, दशहरा भी आता है लेकिन रामलीला का मंच पिछले 15 वर्षों से पूरी तरह खामोश है।
विज्ञापन

हरिपुर में रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं थी। यह पूरे कस्बे को एक सूत्र में पिरोने वाला सामाजिक और सांस्कृतिक मंच था। घंटों बैठकर लोग मंचन देखते और आपसी मेलजोल बढ़ता था। आज बुजुर्ग उन दिनों को याद करते हैं, तो चेहरे पर मुस्कान के साथ एक कसक भी उभर आती है। उन्हें वे संवाद और कलाकार आज भी याद हैं। वहीं, नई पीढ़ी के लिए रामलीला अब टीवी और मोबाइल स्क्रीन तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन


---------
यदि कुछ लोग पहल करें, पुराने कलाकारों को साथ जोड़ें और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपें तो हरिपुर में फिर से मंच सज सकता है। रामलीला हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामूहिकता की धरोहर है। -सुरेश धीमान, पूर्व आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिपुर में दशहरा पर्व के लिए लोगों में उत्साह बरकरार है। पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कमेटियां व्यवस्थाओं और सजावट को अंतिम रूप दे रही हैं। बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। -गगन गुलेरिया, सदस्य, दशहरा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed