{"_id":"6ac7fc034cc46329c90ba38e","slug":"elections-should-be-held-using-ballot-papers-not-evms-chandra-kangra-news-c-95-1-kng1047-260356-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम नहीं, बैलेट पेपर से हों चुनाव : चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम नहीं, बैलेट पेपर से हों चुनाव : चंद्र
Fri, 09 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
- कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार जवाली में जनसमस्याएं सुनते हुए । जागरूक पाठक
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने जवाली विश्राम गृह में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही पर चिंता जताई। उन्होंने भविष्य में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की, ताकि जनता का भरोसा मजबूत हो सके।
कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 और एसआईआर प्रक्रिया से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं जिसका सबसे अधिक असर गरीब व मजदूर वर्ग पर पड़ेगा।
उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। साथ ही विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का भी कड़ा विरोध जताया।
वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विश्राम गृह जवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को सुविधाएं देने के साथ किसानों, पशुपालकों और गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। संवाद